spot_img
Home latest New Delhi : अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर रेखा गुप्ता, नायब सैनी समेत...

New Delhi : अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर रेखा गुप्ता, नायब सैनी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

0
43

New Delhi: Several leaders, including Rekha Gupta and Nayab Saini, extend greetings on International MSME Day

नई दिल्ली : (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) (Micro, Small and Medium Enterprises) दिवस के अवसर पर शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Delhi Chief Minister Rekha Gupta and Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini) सहित कई नेताओं ने देशभर के उद्यमियों, स्टार्टअप्स, कारीगरों और श्रमिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए एमएसएमई क्षेत्र को देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव बताया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि एमएसएमई क्षेत्र रोजगार सृजन, नवाचार एवं विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास भारत की आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भरता को नई गति दे रहे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी उद्यमियों, स्टार्टअप्स, कारीगरों और श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एमएसएमई क्षेत्र नवाचार, आत्मनिर्भरता और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विकसित हरियाणा और विकसित भारत के निर्माण में उद्यमिता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था की आधारशिला है, जो स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने, नवाचार को प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह (Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini) ने भी एमएसएमई दिवस पर देशभर के उद्यमियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लागू की गई नीतियों और सुधारों ने लाखों उद्यमियों को नई उड़ान दी है। एक मजबूत एमएसएमई क्षेत्र ही समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति बनेगा।