spot_img
Home latest New Delhi : डाइजेस्टिव बिस्कुट के भ्रामक दावों पर एसएजे फूड प्रोडक्ट्स...

New Delhi : डाइजेस्टिव बिस्कुट के भ्रामक दावों पर एसएजे फूड प्रोडक्ट्स को नोटिस

0
27
New Delhi: Notice issued to SAJ Food Products over misleading claims regarding digestive biscuits

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) (Food Safety and Standards Authority of India) ने उपभोक्ता शिकायत के आधार पर एसएजे फूड प्रोडक्ट्स (SAJ Food Products) को नोटिस जारी किया है। शिकायत कंपनी के “ईट फिट डाइजेस्टिव बिस्किट” (Eat Fit Digestive Biscuit) पर किए गए कथित भ्रामक दावों को लेकर दर्ज की गई थी। एफएसएसएआई ने कंपनी को 7 दिनों के भीतर नोटिस का जवाब देते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

एफएसएसएआई ने जारी नोटिस में कहा कि बिस्किट कंपनी ने अपने उत्पाद को लेकर दावा किया कि इसमें चीनी नहीं है जबकि इसमें सॉलिड ग्लूकोज सीरप और मेलटॉडेज्ट्रीन (solid glucose syrup and maltodextrin) मौजूद है। इसके साथ कम्पनी ने इसमें 100 फीसदी आटा होने की दावा किया है जबकि इसमें 72 प्रतिशत ही आटा है।

प्राधिकरण ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और कंपनी के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।