spot_img
Home cinema gali Mumbai : प्रभास के एक इशारे ने फिर जगा दी ‘बाहुबली 3’...

Mumbai : प्रभास के एक इशारे ने फिर जगा दी ‘बाहुबली 3’ की उम्मीद

0
28

Mumbai: A gesture by Prabhas reignites hopes for 'Baahubali 3'

मुंबई : (Mumbai) दिग्गज निर्देशक एस.एस. राजामौली (Ace director S.S. Rajamouli) की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ‘बाहुबली’ (‘Baahubali’) एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो क्लिप के बाद ‘बाहुबली 3’ (‘Baahubali 3’) को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

डॉक्यूमेंट्री ‘बाहुबली: द टॉर्चबियरर’ (‘Baahubali: The Torchbearer’, Prabhas) के एक दृश्य में प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी (Prabhas, Rana Daggubati, and Anushka Shetty) फिल्म के अगले भाग का इशारा करते नजर आते हैं। वीडियो में राणा कहते हैं, “दुनिया शायद अभी इसके लिए तैयार नहीं है, लेकिन बाहुबली तो आएगी…”, जिसके बाद प्रभास मुस्कुराते हुए तीन उंगलियां दिखाते हैं। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है।

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई। कई लोगों ने इसे ‘बाहुबली 3’ का संकेत मानते हुए पोस्ट शेयर किए। एक यूजर ने लिखा कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी (Indian cinema’s biggest franchise) का तीसरा भाग जल्द आने वाला है, जबकि दूसरे प्रशंसकों ने दावा किया कि अगर यह फिल्म बनती है तो बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं। फिलहाल निर्माता या निर्देशक की ओर से किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हैं। इस फ्रेंचाइजी ने प्रभास को पैन इंडिया सुपरस्टार (pan-India superstar) के रूप में स्थापित किया था। रिलीज के एक दशक बाद भी फिल्म का क्रेज बरकरार है। वर्ष 2025 में 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर दोनों फिल्मों को ‘बाहुबली: द एपिक’ के रूप में दोबारा रिलीज किया गया था, जिसे भी दर्शकों का शानदार प्रतिसाद मिला था। अब फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।