spot_img
Home latest Mumbai : अमेज़न कंपनी के अधिकारी सहित दो पर मामला दर्ज

Mumbai : अमेज़न कंपनी के अधिकारी सहित दो पर मामला दर्ज

0
33
Mumbai: Case registered against two individuals, including an Amazon official

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) (Maharashtra Food and Drug Administration) ने भिवंडी इलाके में ऑन लाइन सामान (online retailer Amazon in the Bhiwandi area) बेचने वाली कंपनी अमेज़न के एक खुदरा गोदाम से लगभग डेढ़ टन ऐसा खाने- पीने का सामान जब्त किया है, जिनकी मियाद निकल चुकी थी। इस कार्रवाई के दौरान एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जिसके तहत खराब हो चुके सामान को फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए नष्ट हुआ दिखाकर वापस बाजार में बिकने के लिए भेज दिया जाता था।

स्थानीय समाजवादी पार्टी विधायक रईस शेख (Samajwadi Party MLA Rais Shaikh) के इस मुद्दे को उठाये जाने के बाद की गयी इस कार्रवाई में अमेज़न के एक अधिकारी सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला हाल ही में भिवंडी के खंडपाड़ा इलाके में हुई एक घटना के बाद चर्चा में आया, जहां लगभग 120 लोग खराब खाना खाने से बीमार हो गये थे।