
नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय पासपोर्ट (Indian passports) को लेकर चल रही देशव्यापी बहस के बीच 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना या री-इश्यू कराना महंगा होगा। केंद्र सरकार (Central Government) ने पासपोर्ट की फीस बढ़ाने का फैसला किया है। नए नियम 1 जुलाई 2026 से लागू होंगे। 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपए से बढ़कर 2,500 रुपए हो जाएगी। वहीं, तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 5,000 रुपए देने होंगे, जो पहले 3,500 रुपए थी। 60 पेज वाले पासपोर्ट की फीस भी बढ़ाई गई है। इसकी सामान्य फीस 2,000 रुपए से बढ़कर 3,500 रुपए और तत्काल फीस 4,000 रुपए से बढ़कर 6,000 रुपए हो जाएगी। मंत्रालय ने पासपोर्ट रूल्स, 1980 में संशोधन के बाद नई दरों को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। ये बढ़ोतरी 14 साल बाद की गई है। इससे पहले 2012 में फीस में बदलाव हुआ था।





