
ठाणे : (Thane) सांसद संजय दीना पाटिल (MP Sanjay Dina Patil) के कथित बयान और व्यवहार के विरोध में ठाणे शहर के पत्रकारों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप है कि पत्रकारों के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और पत्रकारों को धमकी दी, जिससे पत्रकारिता जगत में नाराजगी फैल गई।
मनपा मुख्यालय के सामने हुआ प्रदर्शन
घटना के विरोध में ठाणे महानगरपालिका मुख्यालय (Thane Municipal Corporation headquarters) के सामने ठाणे शहर दैनिक पत्रकार संघ (Thane City Daily Journalists) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए और सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।
लोकतंत्र के मूल्यों का मुद्दा उठाया
पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ (journalists are a vital pillar of democracy) हैं और उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछना पत्रकारों का अधिकार है और इस पर धमकी या अभद्र भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने मांग की कि संजय दीना पाटिल सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।





