spot_img
Home cinema gali Mumbai : विशाल भारद्वाज समेत भारतीय सितारों को ऑस्कर एकेडमी का न्योता

Mumbai : विशाल भारद्वाज समेत भारतीय सितारों को ऑस्कर एकेडमी का न्योता

0
23
Mumbai: Indian stars, including Vishal Bhardwaj, invited by the Oscar Academy

मुंबई : (Mumbai) भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ऑस्कर एकेडमी-एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (Oscar Academy—the Academy of Motion Picture Arts and Sciences) (एएमपीएएस) ने वर्ष 2026 की अपनी नई सदस्य सूची के लिए दुनिया भर के 529 कलाकारों और फिल्म विशेषज्ञों को आमंत्रित किया है। इस सूची में भारत के कई प्रतिष्ठित नाम भी शामिल हैं।

भारत के प्रसिद्ध निर्देशक विशाल भारद्वाज, (Indian director Vishal Bhardwaj costume designer Eka Lakhani, casting director Dilip Shankar, and editors Deepa Bhatia and A. Sreekar Prasad) कॉस्ट्यूम डिजाइनर एका लखानी, कास्टिंग डायरेक्टर दिलीप शंकर, संपादक दीपा भाटिया और ए. श्रीकर प्रसाद को ऑस्कर एकेडमी की सदस्यता के लिए आमंत्रण मिला है। इसके अलावा भारतीय प्रतिभाओं में एनिमेशन कलाकार अवनीत कौर (animation artist Avneet Kaur) , प्रोडक्शन और टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़े फराह खान और राजेश रामचंद्रन (artist Avneet Kaur, along with Farah Khan) को भी इस प्रतिष्ठित सूची में जगह मिली है। एकेडमी ने इन सभी रचनात्मक प्रतिभाओं के वैश्विक सिनेमा में योगदान की सराहना करते हुए उन्हें यह सम्मान दिया है। इस पहल का उद्देश्य फिल्म उद्योग में विविधता और व्यापक प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देना है।

एकेडमी के अनुसार, यदि सभी आमंत्रित सदस्य इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते हैं तो संगठन की कुल सदस्य संख्या 11,319 तक पहुंच जाएगी, जिनमें 10,338 मतदान सदस्य होंगे। नई सूची में लगभग आधी महिलाएं हैं, जबकि आधे से अधिक सदस्य ऐसे समुदायों से आते हैं, जिनका प्रतिनिधित्व पहले अपेक्षाकृत कम रहा है। भारतीय फिल्म जगत के लिए यह उपलब्धि वैश्विक स्तर पर उसकी बढ़ती पहचान और प्रभाव का प्रमाण मानी जा रही है।