spot_img
Home cinema gali Mumbai : अक्षय की आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘तेरा पैसा मेरा पैसा

Mumbai : अक्षय की आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘तेरा पैसा मेरा पैसा

0
25
Mumbai: 'Tera Paisa Mera Paisa' Released Featuring Akshay's Vocals

मुंबई : (Mumbai) अक्षय की आने वाली कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) का नया गाना ‘तेरा पैसा मेरा पैसा’ (Tera Paisa Mera Paisa) रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस गाने की विशेषता यह है कि इसमें एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने गायक के रूप में भी अपनी आवाज़ दी है। उनके साथ फ़रहाद भीवंडीवाला, रुबाई (Farhad Bhiwandiwala, Rubai) और संगीतकार विक्रम मोंट्रोस (vikram Montrose)ने भी स्वर दिए हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित एक इवेंट में इस गाने का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर निर्देशक अहमद खान, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, फ़रीदा जलाल, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, राजपाल यादव, कीकू शारदा सहित फिल्म के अनेक कलाकार उपस्थित रहे। समारोह में निर्माता फ़िरोज़ ए. नाडियाडवाला और राकेश डांग (Producers Firoz A. Nadiadwala and Rakesh Dang) भी मौजूद थे। गाने को एक बड़े उत्सवी और मनोरंजक प्रस्तुति के रूप में तैयार किया गया है, जिसमें फिल्म की विशाल कलाकार मंडली एक साथ दिखाई देती है। आकर्षक दृश्यों, हास्यपूर्ण संवादों और मनोरंजन से भरपूर प्रस्तुति ने इसे दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया है। गीत के विमोचन के बाद इसका कराओके संस्करण मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, बांग्ला और तमिल भाषाओं में भी प्रस्तुत किया गया, जिसे लोगों ने उत्साहपूर्वक सराहा। संगीतकार विक्रम मोंट्रोस ने कहा कि उनका उद्देश्य ऐसा गीत तैयार करना था, जिसका आनंद श्रोता पहली ही बार में ले सकें। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार की आवाज़ और उनकी सहज शैली ने गीत को और अधिक जीवंत बना दिया है। इस गीत के बोल मेघा बाली ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत, संयोजन और निर्माण विक्रम मोंट्रोस ने किया है। उन्होंने स्वयं भी गीत में स्वर दिए हैं। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फ़रीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफ़ताब शिवदासानी सहित अनेक कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 26 जून, 2026 (release in cinemas worldwide on June 26, 2026) को विश्वभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।