spot_img
Home latest Patna : कूड़े के ढेर में मिली लालू की ‘लालटेन’

Patna : कूड़े के ढेर में मिली लालू की ‘लालटेन’

0
24
Patna: Lalu’s ‘Lantern’ Found in Garbage Heap

पटना : (Patna) बिहार की सियासत में राजद के चुनाव चिह्न ‘लालटेन’ (RJD’s election symbol, the ‘lantern’) को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (former minister Tej Pratap Yadav) के पुराने सरकारी आवास से लालटेन हटाकर कूड़े के ढेर में फेंके जाने का मामला सामने आया है।

यह आवास अब बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान (Lakhendra Paswan) को आवंटित किया गया है। मंत्री ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है कि लालटेन किसने हटाई, लेकिन उन्होंने दावा किया कि तेज प्रताप यादव पहले ही लालटेन का साथ छोड़ चुके हैं।

इस घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। राजद की ओर से इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

लालटेन केवल तेजस्वी यादव के पास
लखेंद्र पासवान ने कहा कि अब लालटेन केवल तेजस्वी यादव के हाथ में बची है। उन्होंने एनडीए सरकार (NDA government) की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य में बिजली पहुंच चुकी है और अब नए दौर की जरूरत है।

कुछ युवक लालटेन घसीटते दिखे
मंत्री के अनुसार, सुबह टहलने के दौरान उन्होंने देखा कि कुछ युवक लालटेन को घसीटते हुए सड़क किनारे कूड़े के ढेर में डाल रहे थे। पूछने पर युवकों ने कथित तौर पर कहा कि अब इसकी जरूरत नहीं है और यह घर में सिर्फ जगह घेर रही है।