spot_img
Home entertainment Mumbai : रजनीकांत की फिल्म में दिख सकता है ऋतिक रोशन का...

Mumbai : रजनीकांत की फिल्म में दिख सकता है ऋतिक रोशन का खास अंदाज

0
31
Mumbai: Hrithik Roshan's special appearance may appear in Rajinikanth's film

मुंबई : (Mumbai) सुपरस्टार रजनीकांत (superstar Rajinikanth) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर के बाद अभिनेता ऋतिक रोशन (actor Hrithik Roshan) के फिल्म से जुड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।

तस्वीर में ऋतिक कुछ पायलटों के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि वह चेन्नई पहुंचे हैं। इसके बाद फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि अभिनेता फिल्म में अपने कथित कैमियो की शूटिंग के लिए शहर पहुंच सकते हैं। हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कुछ समय पहले भी रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ‘जेलर 2’ में एक खास कैमियो भूमिका निभाते नजर आएंगे। अब चेन्नई से सामने आई तस्वीर ने इन खबरों को और बल दे दिया है। यदि यह खबर सच साबित होती है, तो पहली बार रजनीकांत और ऋतिक रोशन (Rajinikanth and Hrithik Roshan) एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन (Director Nelson Dilip Kumar) में बन रही ‘जेलर 2’, साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार मुथुवेल पांडियन के रूप में दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, सूर्या और सूरज वेंजारामूडु (Mithun Chakraborty, Vidya Balan, Surya and Suraj Venjaramoodu) अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि मोहनलाल और शिव राजकुमार कैमियो करते दिखाई देंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है।