
ठाणे : (Thane) विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों और उनके भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग (Secondary Education Department) ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का प्रवेश केवल सरकार से मान्यता प्राप्त और अधिकृत विद्यालयों में ही कराएं। विभाग का कहना है कि बिना अनुमति संचालित स्कूलों में प्रवेश लेने से विद्यार्थियों को आगे चलकर कई शैक्षणिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया है कि कुछ स्थानों पर आवश्यक सरकारी मंजूरी और अनुमति के बिना विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड, कक्षा की मान्यता, परीक्षा में पात्रता तथा आगे की प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित (academic records, class recognition, exam eligibility, and future admission processes) हो सकती है। इसी को देखते हुए विभाग ने जिलों में संचालित अवैध विद्यालयों की जांच के निर्देश दिए हैं और संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बिना अनुमति संचालित विद्यालयों की सूची जारी
क्रेस्टमंड इंटरनेशनल स्कूल, योगीधाम, गौरीपाड़ा, कल्याण (पश्चिम)
ईवा वर्ल्ड स्कूल, कल्याण (पश्चिम)
अनिरुद्ध हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज, कुलगांव-बदलापुर, ता. अंबरनाथ
तीसाई विद्यालय (माध्यमिक), अंबरनाथ
श्री स्वामी समर्थ विद्या मंदिर (माध्यमिक), आदिलावली, ता. अंबरनाथ
ओम साईं इंग्लिश स्कूल (माध्यमिक), कल्याण
कुंबरेश्वर महादेव स्कूल, बी.आर. नगर, दिवा
न्यू मॉडर्न डिस्कवरी स्कूल, मुंब्रा डेकेयर कॉलोनी, दिवा





