spot_img
Home latest Lucknow : तंदूर बना लखनऊ का कोचिंग सेंटर, 14 छात्रों की मौत

Lucknow : तंदूर बना लखनऊ का कोचिंग सेंटर, 14 छात्रों की मौत

0
22

लखनऊ : (Lucknow) राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के सेक्टर-डी स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर (Sector-D of the Aliganj area in the capital, Lucknow) में सोमवार दोपहर भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की लपटें कुछ ही देर में पूरी इमारत में फैल गईं और धुएं का गुबार छा गया।

आग लगने के बाद कोचिंग में मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई विद्यार्थियों ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी, जिससे कई घायल हो गए। हादसे में 14 छात्रों की मौत की सूचना से पूरे इलाके में शोक फैल गया।

सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। फंसे लोगों को निकालने के लिए बगल के मकान की छत से कोचिंग सेंटर की दीवार काटकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

डीसीएम और डीजीपी भी मौके पर
घटनास्थल पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण, प्रमुख सचिव संजय प्रसाद,(Uttar Pradesh DGP Rajeev Krishna, Principal Secretary Sanjay Prasad) जिलाधिकारी और पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने कहा कि उन्होंने अपनी आंखों से 14 शव देखे हैं। उन्होंने राहत कार्य तेज करने और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

खाली कराई गई आसपास की इमारतें
प्रशासन के अनुसार कई लोगों को रेस्क्यू कर ट्रॉमा सेंटर (trauma center) भेजा गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास की इमारतों को खाली कराया है। रेस्क्यू आपरेशन के लिए यातायात को भी डायवर्ट किया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस, प्रशासन और दमकल के कर्मी मौके पर पहुंचे हैं।

नीचे दुकान और गेमिंग जोन
बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी, उसके निचले तल पर पेट शॉप और गेमिंग जोन था, जबकि ऊपरी तल पर कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी संचालित हो रही थी। पुलिस और प्रशासन घटना की जांच में जुट गए हैं।

मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि घटना के वक्त कई बच्चे अंदर थे। आग लगी तो वह नीचे कूदने लगे। घटना से जुड़े कई फोटो और वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने अपने आगे के सभी कार्यक्रम रद्द कर अलीगढ़ से लखनऊ के लिए रवाना हुए।

अलीगढ़ में मुख्यमंत्री ने कहा, “मेरी हार्दिक इच्छा थी कि आज मैं अलीगढ़ में रहूं, लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अभी-अभी मुझे जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक आग लगने की दुखद घटना हुई है। उसकी चपेट में कुछ बच्चे आये हैं। उनकी दुखद मौत हुई है। इसलिए मुझे तत्काल वापस जाना पड़ रहा है, जिन्होंने जान खोई उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पूरे मामले के लिए पुलिस महानिदेशक एवं अपर मुख्य सचिव (गृह) को भी कहा है कि मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मैं स्वयं भी वहां के लिए प्रस्थान कर रहा हूँ जिससे इस पूरे मामले की तह में जाकर दोषियों को सज़ा भी दे सकें और उन पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त कर सकें।