
मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड के प्रतिष्ठित कपूर परिवार में जल्द ही शहनाइयां गूंजने वाली हैं। फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर (Filmmaker Boney Kapoor’s eldest daughter, Anshula Kapoor) अपने मंगेतर रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले शुरू हुई प्री-वेडिंग रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें कपूर परिवार का खास अंदाज देखने को मिला। इन तस्वीरों ने प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।
अभिनेत्री शनाया कपूर (actress Shanaya Kapoor) द्वारा साझा की गई तस्वीरों में अंशुला और रोहन (Anshula and Rohan) पारंपरिक अंदाज में पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं। समारोह के दौरान दोनों ने भगवान की आरती कर अपने नए जीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद लिया। इस खास मौके पर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बड़े भाई की भूमिका निभाते हुए समारोह में सक्रिय नजर आए। वहीं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी परिवार के साथ खुशी के इस अवसर का जश्न मनाती दिखाई दीं। संजय कपूर और महीप कपूर (Sanjay Kapoor and Maheep Kapoor) समेत कपूर परिवार के कई सदस्य इस समारोह में शामिल हुए और होने वाले दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं दीं।
अंशुला और रोहन (Anshula and Rohan) की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात वर्ष 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और अक्टूबर 2025 में सगाई कर ली। अंशुला ने अपनी सगाई की घोषणा करते हुए बताया था कि रोहन ने उनके पसंदीदा शहर में स्थित सेंट्रल पार्क के पास एक महल के सामने देर रात उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। अब दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं, जिसका इंतजार परिवार और प्रशंसकों को बेसब्री से है।





