spot_img
Home cinema gali Mumbai : गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ का ट्रेलर...

Mumbai : गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ का ट्रेलर रिलीज

0
31
Mumbai: Trailer of Gippy Grewal's film 'Carry on Jatta 4' Released

मुंबई : (Mumbai) पंजाबी सिनेमा की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘कैरी ऑन जट्टा’ की चौथी किस्त ‘कैरी ऑन जट्टा 4 ‘(‘Carry on Jatta 4’) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। स्मीप कांग के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण गिप्पी ग्रेवाल और रवनीत कौर ग्रेवाल ने किया है। फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल के साथ सरगुन मेहता (Gippy Grewal and Sargun Mehta) मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ट्रेलर रिलीज के साथ ही निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तारीख का भी ऐलान कर दिया है।

फिल्म का ट्रेलर भावुक अंदाज में शुरू होता है, जहां कलाकार दिवंगत दिग्गज कॉमेडियन जसविंदर भल्ला (late, legendary comedian Jaswinder Bhalla) को श्रद्धांजलि देते दिखाई देते हैं। इसके बाद कहानी अपने चिर-परिचित हास्य रंग में ढल जाती है। ट्रेलर में गुरप्रीत गुग्गी, गिप्पी ग्रेवाल और बिन्नू ढिल्लन अपने पुराने और लोकप्रिय किरदारों में लौटते नजर आते हैं। कहानी एक झूठ से शुरू होती है, जिसे अपने प्यार को पाने के लिए गिप्पी का किरदार बोलता है। यही झूठ आगे चलकर कई गलतफहमियों और हास्यास्पद परिस्थितियों को जन्म देता है, जिससे मनोरंजन का स्तर लगातार बढ़ता जाता है।

कॉमेडी, भ्रम और मनोरंजक घटनाओं से भरपूर यह ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म में फ्रेंचाइजी की पुरानी शैली को बरकरार रखते हुए नए हास्य तत्व भी जोड़े गए हैं। ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ 26 जून को सिनेमाघरों (release in theaters on June 26) में रिलीज होगी और निर्माताओं को उम्मीद है कि यह फिल्म भी पिछली कड़ियों की तरह दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।