
नई दिल्ली : (New Delhi) दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह (Veteran batsman Yuvraj Singh) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) (Indian Premier League) में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी कोच के तौर पर टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली कैपिटल्स के साथ युवराज का यह आईपीएल में पहला कोचिंग करार होगा। युवराज ने हाल के वर्षों में भारत के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल (captain Shubman Gill) और दुनिया के नंबर एक टी-20 खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के निजी मेंटोर के तौर पर काम किया है। यहां तक कि ऋषभ पंत ने भी खराब फॉर्म के दौरान युवराज से सलाह ली थी। सूत्र ने कहा, सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) क्रिकेट निदेशक का पद संभालेंगे और युवराज बल्लेबाजी कोच के तौर पर टीम से जुड़ेंगे।





