Tel Aviv : इस्राइल ने लेबनान से सेना हटाने से किया इनकार, जारी किया नया नक्शा

0
9

Tel Aviv: Israel refuses to withdraw troops from Lebanon, releases new map

तेल अवीव : (Tel Aviv) अमेरिका- ईरान में समझौते (US-Iran agreement) पर हस्ताक्षर के बीच इजरायल ने गुरुवार को लेबनान का नया नक्शा जारी किया। इसमें उसने दक्षिणी लेबनान में इजरायली नियंत्रण वाले क्षेत्र को दिखाया गया है। इजरायली सेना द्वारा जारी नक्शे में गहरे लाल रंग से चिह्नित क्षेत्र को दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों के संचालन वाला सुरक्षित क्षेत्र (“safe zone”) बताया है। इजरायली सेना ने स्पष्ट कहा है कि क्षेत्र में सैनिकों की तैनाती को लेकर अमेरिका से बातचीत जारी है।