Mumbai : ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार गाना ‘दीवाने हैं’ रिलीज

0
14
Mumbai: 'Deewane Hain', the electrifying song from 'Welcome to the Jungle', released

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से एक और नया गाना ‘दीवाने हैं’ (‘Deewane Hain’, from actor Akshay Kumar’s highly anticipated film ‘Welcome to the Jungle’) रिलीज कर दिया गया है। यह गाना फिल्म के उन चुनिंदा ट्रैक्स में शामिल है, जिसमें पूरी स्टारकास्ट एक साथ उत्सव और मस्ती के माहौल में नजर आ रही है। गाने की रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है।

गाने की सबसे खास बात यह रही कि इसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) भी लंबे समय बाद स्क्रीन पर साथ नजर आईं। दोनों को एक साथ डांस करते और जश्न मनाते देखना दर्शकों के लिए नॉस्टैल्जिया से भरा पल साबित हुआ। इससे पहले दोनों आखिरी बार वर्ष 2004 में फिल्म ‘पुलिस फोर्स: एन इनसाइड स्टोरी’ (‘Police Force: An Inside Story’) में साथ दिखाई दिए थे।

‘दीवाने हैं’ गाने को अमृता फडणवीस और आनंद राज आनंद ने अपनी (‘Deewane Hain’ features vocals by Amruta Fadnavis and Anand Raj Anand) आवाज दी है। संगीत विक्रम नागी ने तैयार किया है, जबकि बोल और कंपोजिशन की जिम्मेदारी आनंद राज आनंद (Directed by Ahmed Khan) ने संभाली है। गाना अपनी ऊर्जावान धुन और उत्सव भरे माहौल के कारण दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में बनी यह मल्टीस्टारर फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और अरशद वारसी समेत कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।