
चार की मौत, 20 झुलसे
कीव (यूक्रेन) : (Kyiv) रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव (Ukrainian capital, Kyiv) में रात को बड़ा हमला किया है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, राजधानी में हुए बड़े और घातक रूसी हमले के बाद कीव के बीचों-बीच स्थित यूक्रेन का प्रमुख मठ परिसर आग की चपेट में आ गया। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग झुलस गए। हमले के बाद सामने आईं तस्वीरों और वीडियो में यूनेस्को की सूची में शामिल कीव पेचेर्स्क लावरा मठ (UNESCO-listed Kyiv Pechersk Lavra Monastery) से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। इस मठ का इतिहास लगभग 1,000 साल पुराना है।
अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की इमरजेंसी सर्विस ने जो तस्वीरें जारी की हैं, उनमें दमकलकर्मी परिसर के डॉर्मिशन कैथेड्रल के टावरों और गुंबदों के नीचे लगी आग पर काबू पाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। यूक्रेन की संस्कृति मंत्री टेट्याना बेरेजना (Ukraine’s Culture Minister Tetyana Berezhnaya) ने बयान में कहा, “रूसियों ने डॉर्मिशन कैथेड्रल को नुकसान पहुंचाया है।” यूक्रेन के मेट्रोपॉलिटन एपिफेनियस ने बयान में “इस पवित्र स्थल को नष्ट होने से बचाने के लिए प्रार्थना” करने का आग्रह किया।
कीव सैन्य प्रशासन प्रमुख टिमुर त्काचेंको के अनुसार, इस हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग झुलस गए। मेयर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार, इस हमले के कारण कीव के उत्तरी हिस्से में लगभग 140,000 घरों की बिजली चली गई। कीव पेचेर्स्क लावरा मठ यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल है। 2023 में इसे “रूसी हमले से नष्ट होने के खतरे” के कारण ‘खतरे में पड़ी विश्व धरोहर’ की सूची में शामिल किया गया था। 11वीं सदी में स्थापित इस मठ के बारे में यूनेस्को का कहना है कि सदियों से यहां की गुफाओं में संतों के अवशेष दफनाए जाते रहे हैं।
यूक्रेन के गृहमंत्री इहोर क्लिमेनको के अनुसार, उत्तर-पूर्वी शहर खार्किव में रूसी बमबारी के बाद कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं। यह हमला तब हुआ है जब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Ukrainian President Zelensky was speaking with US President Donald Trump) से बात हो रही थी।क्रेमलिन के अनुसार, ट्रंप ने रविवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात की।





