spot_img

Raipur : बिलासपुर और बेंगलुरु के बीच स्पेशल समर ट्रेन चलाने का फैसला

Raipur: Decision to Run a Special Summer Train Between Bilaspur and Bengaluru

रायपुर : (Raipur) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway) ने बिलासपुर और बेंगलुरु के बीच स्पेशल समर ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन बिलासपुर और बेंगलुरु छावनी (Bilaspur and Bengaluru Cantonment) के बीच एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी।

रेलवे प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 08263 बिलासपुर-बेंगलुरु छावनी समर स्पेशल 12 जून (Friday) को बिलासपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन एक तरफा (one-way) सेवा के रूप में संचालित की जाएगी। इस विशेष ट्रेन का ठहराव बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया स्टेशनों पर होगा , जिससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

समर स्पेशल ट्रेन (summer special train) में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 6 सामान्य (General) तथा 10 स्लीपर कोच शामिल हैं। इस व्यवस्था के कारण दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वालों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो सकेंगी। ट्रेन 12 जून को दोपहर 2 बजे बिलासपुर से रवाना होगी।इसके बाद यह भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया होते हुए महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए दूसरे दिन रात 8 बजे बेंगलुरु छावनी स्टेशन पहुंचेगी।

Giridih : गिरिडीह में पिता ने तीन बेटियों की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

गिरिडीह : (Giridih) गिरिडीह जिले में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पिता ने अपनी तीन मासूम बेटियों...

Explore our articles