spot_img

New Delhi : सिटी यूनियन बैंक हर तीन शेयर पर देगा एक बोनस शेयर, 12 जून है रिकॉर्ड डेट


New Delhi: City Union Bank to Issue One Bonus Share for Every Three Held; Record Date Set for June 12

नई दिल्ली : (New Delhi) सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने अपने शेयर होल्डर्स को बोनस शेयर देने के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। बैंक के मौजूदा शेयर होल्डर्स को उनके पास मौजूद प्रत्येक तीन शेयर पर एक शेयर बोनस के रूप में दिया जाएगा। इसके लिए बैंक ने 12 जून (June 12) की तारीख रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय की है।

रिकॉर्ड डेट का मतलब वो तारीख है, जिस तारीख को आधार मान कर बोनस शेयर जारी किया जाएगा। उस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिक के रूप में रजिस्टर आफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी के पास या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड में होंगे, उन्हें ही बोनस शेयर का लाभ मिल सकेगा। सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने अप्रैल में जनवरी से मार्च 2026 तक के तिमाही नतीजों का ऐलान करने के साथ ही बोनस इश्यू जारी करने का भी ऐलान किया था।

बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार एनुअल जनरल मीटिंग (Annual General Meeting) में शेयर होल्डर्स की मंजूरी के बाद बोनस शेयर जारी किए जाएंगे। सिटी यूनियन बैंक आठ साल के अंतराल के बाद बोनस इश्यू जारी कर रहा है। इसके पहले बैंक ने 2018 में बोनस शेयर जारी किया था। उस समय हर 10 शेयर पर एक बोनस शेयर जारी किया गया था।

सिटी यूनियन बैंक के शेयर की मौजूदा फेस वैल्यू एक रुपये है। शुक्रवार को बैंक के शेयर 244.70 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। यह शेयर फिलहाल बीएसई 500 इंडेक्स (BSE 500 index) का हिस्सा है। इस शेयर की कीमत में पिछले एक साल की अवधि में लगभग 23 प्रतिशत का उछाल चुका है। शेयर के मूल्य में आई तेजी के कारण सिटी यूनियन बैंक का मार्केट कैप भी बढ़ कर 18,100 करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया है।

बोनस शेयर जारी करने के साथ ही सिटी यूनियन बैंक पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर दो रुपये का डिविडेंड भी जारी करने वाली है। हालांकि डिविडेंड के लिए फिलहाल रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया गया है। बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार डिविडेंड का भुगतान भी एनुअल जनरल मीटिंग में शेयर होल्डर से मंजूरी लेने के बाद ही किया जाएगा। बैंक ने इसके पहले वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भी प्रति शेयर दो रुपये के डिविडेंड का ही भुगतान किया था।

Mumbai : विराट कोहली अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; यशस्वी जायसवाल को मिला मौका

मुंबई : (Mumbai) भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (India's star batter Virat Kohli) आगामी तीन मैचों की अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से...

Explore our articles