
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के पुणे शहर के खांडवेनगर (Khandvenagar area of Pune, Maharashtra) में स्थित फॉर्च्यून सिटी बिल्डिंग में शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे रसोई गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में एक शख्स की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं, दोनों का ससून हॉस्पिटल में इलाज (treatment at Sassoon Hospital) चल रहा है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह खांडवेनगर में फॉर्च्यून सिटी बिल्डिंग (Fortune City building in Khandvenagar) के पहले फ्लोर पर आग लगने की जानकारी मिली थी। इसके बाद खराडी, धनोरी और येरवडा से फायर की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। इस घटना में विष्णु गीते (60) की जलने से मौत हो गई, जबकि देवनिका विष्णु गीते (50) और पांडुरंग विष्णु गीते (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज चल रहा है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार घर में रसोई गैस सिलेंडर (LPG cylinder) खत्म होने के बाद, नया सिलेंडर जोड़ते समय वह लीक हो गया और फट गया, जिससे आग लग गई। आग लगने से फ्लैट का हॉल पूरी तरह जल गया। फर्नीचर, टीवी, बिजली की वायरिंग, बाथरूम और टॉयलेट के दरवाजे, गीजर पूरी तरह से डैमेज हो गए। किचन में फ्रिज और दूसरे फर्नीचर को काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल मामले की गहन छानबीन कर जा रही है।


