spot_img

New Delhi : तीन हाई कोर्ट में जज की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 10 नामों की अनुशंसा की

New Delhi: Supreme Court Collegium Recommends 10 Names for Appointment as Judges in Three High Courts

नई दिल्ली : (New Delhi) सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) ने तीन उच्च न्यायालय (judges in three High Courts) में जज के रुप में नियुक्त करने के लिए 10 नामों की अनुशंसा की है। कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो एडिशनल जजों (two Additional Judges of the Punjab and Haryana High Court) को स्थायी जज के रुप में नियुक्त करने की अनुशंसा की है। कॉलेजियम की 02 जून को हुई बैठक में इस आशय की सिफारिश की गई।

कॉलेजियम ने कर्नाटक उच्च न्यायालय (Karnataka High Court) के लिए 06, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के लिए 01 और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के लिए 03 जजों को नियुक्त करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के जज के रुप में जिन नामों की अनुशंसा की है उनमें राघवेंद्र सीताराम श्रीवास्तव, हेमा कुलकर्णी, एस रंगाराव, टीपी विवेकानंद, बी प्रमोद और एचजीएस भूषण (Raghavendra Sitaram Srivastava, Hema Kulkarni, S. Rangarao, T.P. Vivekanand, B. Pramod, and H.G.S. Bhushan) शामिल हैं।

कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के जज के रुप में नियुक्त करने के लिए वकील अमित लाहोटी (advocate Amit Lahoti) के नाम की अनुशंसा की है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के जज के रुप में जिन नामों की अनुशंसा की गई है उनमें चिराग भानु सिंह, भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल शामिल हैं। कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के एडिशनल जजों जस्टिस हरमीत सिंह ग्रेवाल और जस्टिस दीपिंदर सिंह नालवा को (Justice Harmeet Singh Grewal and Justice Deepinder Singh Nalwa) स्थायी जज के रुप में नियुक्त करने की अनुशंसा की है।

Explore our articles