spot_img

Saran : एक जुलाई से सारण के नौ प्रखंडों में चलेंगे नए डिग्री कॉलेज

Saran: New Degree Colleges to Commence Operations in Nine Blocks of Saran from July 1st

सारण : (Saran) सात निश्चय तीन (‘Saat Nishchay-3’) के तहत जिले के उच्च शिक्षा विहीन प्रखंडों के युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है। आगामी 1 जुलाई से जिले के उन सभी 9 प्रखंडों में डिग्री कॉलेजों का संचालन अनिवार्य रूप से शुरू हो जाएगा, जहाँ अब तक एक भी डिग्री कॉलेज नहीं था।

इस महत्वपूर्ण निर्णय को धरातल पर उतारने के लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव (District Magistrate Vaibhav Srivastava) की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले के 11 प्रखंडों में पहले से ही डिग्री कॉलेजों का संचालन हो रहा है।

शेष बचे 9 प्रखंडों तरैया, मकेर, एकमा, दरियापुर, मढ़ौरा, मशरख, लहलादपुर, पानापुर एवं इसुआपुर में नए शैक्षणिक सत्र को समय पर शुरू करने के लिए तात्कालिक वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इसके तहत उपयुक्त विद्यालय भवनों के कमरों को चिन्हित किया जा चुका है जहाँ अस्थाई रूप से कॉलेज चलाए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग (Building Construction Department) के कार्यपालक अभियंताओं को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वे दो दिनों के भीतर चिन्हित भवनों का प्राक्कलन तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू करें। उन्होंने हिदायत दी कि 20 जून तक भवनों की मरम्मत, रंग-रोगन, छात्र-छात्राओं के लिए पृथक शौचालय, शुद्ध पेयजल और बिजली वायरिंग जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं हर हाल में पूरी हो जानी चाहिए।

इस अभियान की सफलता के लिए संबंधित बीडीओ और प्रखंडों के वरीय प्रभारी अधिकारियों (Block Development Officers (BDOs) and the Senior Officers-in-Charge) को दैनिक मॉनिटरिंग और प्रगति रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी भौतिक रूप से तथा सभी बीडीओ व अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Explore our articles