spot_img

New Delhi : केंद्र ने 10 हजार करोड़ के एटीएफ मूल्य स्थिरीकरण कोष को दी मंजूरी

New Delhi: Centre Approves ₹10,000 Crore ATF Price Stabilization Fund

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी संकट एवं वैश्विक ईंधन की कीमतों में उछाल के बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय एयरलाइंस के लिए 10,000 करोड़ रुपये के एटीएफ (Aviation Turbine Fuel) (ATF) मूल्य स्थिरीकरण कोष को मंजूरी दे दी है। इसका मुख्य उद्देश्य विमानन कंपनियों और यात्रियों को ईंधन के भारी झटकों से बचा है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को यहां पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) (OMCs) को 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का एकमुश्त बजटीय सहयोग देने की मंजूरी दी है, ताकि वे अनुसूचित भारतीय एयरलाइनों को उनके घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिचालन के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल (Aviation Turbine Fuel) (ATF) की कीमतों को स्थिर रखने में सहायता प्रदान कर सकें।

वैष्णव ने कहा कि यह बजटीय सहायता, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ‘अनुदान मांगों’ के माध्यम से तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) (OMCs) को ब्याज-मुक्त अग्रिम के रूप में दी जाएगी। यह सहायता ओएमसी को इसलिए दी जा रही है, ताकि पश्चिम एशिया संकट के कारण ईंधन की कीमतों में आ रही भारी अस्थिरता के मौजूदा दौर में एयरलाइनों के लिए एटीएफ की कीमतों को स्थिर बनाए रखने में मदद मिल सके।

Explore our articles