spot_img

Mumbai : घाटकोपर में नगर निगम मराठी स्कूल को बचाने के लिए सकल मराठी समाज का विशाल आंदोलन

Mumbai: Massive Protest by 'Sakal Marathi Samaj' to Save Municipal Marathi School in Ghatkopar

मुंबई : (Mumbai) घाटकोपर (पूर्व) स्थित पंतनगर में मुंबई महानगरपालिका के मराठी स्कूल क्रमांक 2 को बंद कर उसे निजी शैक्षणिक संस्था को सौंपने के निर्णय के खिलाफ सकल मराठी समाज-(Sakal Marathi Samaj) मुंबई द्वारा आयोजित आंदोलन को हजारों स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का भारी समर्थन मिला। आंदोलनकारियों ने “शिक्षा का निजीकरण बंद करो” और “नगर निगम स्कूल बचाओ” (“Stop the Privatization of Education” and “Save Municipal Schools,”) के नारों के साथ प्रशासन पर मूल्यवान भूमि को निजी हाथों में सौंपने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि इस फैसले को तुरंत रद्द कर वहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया नगर निगम मराठी विद्यालय शुरू किया जाए; साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस पर पारदर्शी नीति नहीं बनाई, तो भविष्य में और अधिक तीव्र जनआंदोलन किया जाएगा।

Explore our articles