
मुंबई : (Mumbai) सरकार शहरी परिवहन की सबसे बड़ी समस्या यानी एयरपोर्ट-स्टेशन से घर अथवा घर से ऑफिस जाने के दौरान जाम का झंझट खत्म करने के लिए ड्राइवरलेस पॉड टैक्सियां (पीआरटी) (driverless pod taxis) चलाने की तैयारी में है। यह देश की सबसे पहली पॉड टैक्सी सेवा होगी। फिलहाल सरकार की यह योजना (पॉड टैक्सी)उत्तर प्रदेश के नोएडा और महाराष्ट्र के मुंबई में (pod taxi scheme initially in Noida (Uttar Pradesh) and Mumbai (Maharashtra) सबसे पहले चलाने की है। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहरी कनेक्टिविटी के लिए उत्तर प्रदेश के नोएडा (जेवर एयरपोर्ट से फिल्म सिटी) और महाराष्ट्र के मुंबई (बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स) में पूरी तरह से ड्राइवरलेस पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट पर भी जमीनी काम शुरू हो चुका है। मुंबई के सबसे व्यस्त बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (बीकेसी) में लास्ट-माइल कनेक्टिविटी (मेट्रो-लोकल स्टेशन से ऑफिस तक) को सुधारने के लिए प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है।
मुंबई में 2031 तक पॉड टैक्सी शुरू करने का लक्ष्य
अप्रैल 2026 में ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रोजेक्ट के फेज-1 का भूमिपूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। यह प्रोजेक्ट पीपीपी मॉडल पर लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट (London Heathrow Airport) पर पॉड टैक्सी चलाने वाली कंपनी अल्ट्रा पीआरटी भारतीय कंपनी के साथ मिलकर बना रही है। सरकार ने फेज-1 (3.36 किमी का स्ट्रेच, कुर्ला टर्मिनल-बांद्रा ईस्ट कनेक्टविटी) को पूरा करने के लिए 20 महीने का समय तय किया है। दिसंबर 2027 तक मुंबई में पहली पॉड टैक्सी व्यावसायिक रूप से शुरू करने का लक्ष्य है। 8.85 किलोमीटर का पूरा नेटवर्क 2031 तक पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है। इसका किराया शुरुआती तौर पर 21 प्रति किलोमीटर तय किया गया है।


