
पटना : (Patna) जनता दल यूनाइटेड [JD(U)] के विधायक अनंत सिंह (MLA Anant Singh) की गिरफ्तारी पर लगी रोक की सीमा को पांच जून तक बढ़ा दिया गया है। शनिवार को गोपालगंज एमपी-एमएलए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई।
मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) के खिलाफ दर्ज एफआईआर से जुड़े मामले में एमपी-एमएलए की विशेष आदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत इस मामले में अपना आदेश 5 जून को सुनाएगी।
दरअसल, गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र (Mirganj police station area of Gopalganj district) के सेमराव गांव में बीते 2 मई को हथियार लहराने और डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायकगुंजन सिंह समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
वायरल वीडियो मामले (viral video case) में मोकामा विधायक अनंत सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक दोनों की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार रखी है। मामले में अगली सुनवाई 5 जून को होगी।


