spot_img

Nepal : जनकपुरधाम को विवाह पर्यटन केंद्र बनाने की सरकार की घोषणा

Nepal: Government Announces Plan to Develop Janakpurdham as a Wedding Tourism Hub

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल सरकार (Government of Nepal) ने जनकपुरधाम को विवाह पर्यटन केंद्र (destination wedding hub) के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन महत्व से भरपूर माता सीता की जन्मभूमि तथा मधेश प्रदेश की राजधानी जनकपुरधाम को विवाह पर्यटन के रूप में विकसित करने की घोषणा की है।

वित्त मंत्री डॉ. वाग्ले ने शुक्रवार को आगामी आर्थिक वर्ष 2083/84 के लिए संसद में प्रस्तुत बजट के माध्यम से यह घोषणा की। उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय सीमा से जनकपुरधाम तक जुड़े राम-जानकी पथ (Ram-Janaki Path) तथा राम-जानकी परिक्रमा मार्ग के उन्नयन के लिए बजट का प्रावधान किया गया है।

बजट वक्तव्य के अनुसार, मधेश प्रदेश की जीवनरेखा मानी जाने वाली हुलाकी सड़क और रेलवे के विकास, पूर्व-पश्चिम राजमार्ग के विस्तार एवं सड़क स्तरोन्नयन के साथ-साथ पोषण कार्यक्रम, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलकूद क्षेत्रों के लिए भी बजट आवंटित किया गया है।

वित्त मंत्री डॉ. वाग्ले की इस घोषणा को मधेश प्रदेश में सकारात्मक रूप से लिया गया है। जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र भण्डारी (Surendra Bhandari) ने कहा कि वर्तमान सरकार की इस पहल से जनकपुरधाम में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Mumbai : महाराष्ट्र के पुणे जहरीली देशी शराब मामले में 9 पुलिसकर्मियों सहित 22 सरकारी कर्मचारी निलंबित

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के पुणे जहरीली देशी शराब मामले (liquor case in Pune, Maharashtra) में अब तक 9 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और 13 राज्य...

Explore our articles