
पालघर : (Palghar) आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए वसई विरार नगर निगम (VVCMC) (Vasai-Virar City Municipal Corporation) के अंतर्गत अलकापुरी रेलवे नाला (नालासोपारा पूर्व) में चल रहे सफाई कार्यों का पालघर के सांसद डॉ. हेमंत विष्णु सावरा, नालासोपारा विधानसभा विधायक राजन नाइक, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल, और विरोधी पक्ष नेता मनोज पाटिल (Palghar MP Dr. Hemant Vishnu Savara, Nalasopara MLA Rajan Naik, BJP District President Pragya Patil, and Leader of the Opposition Manoj Patil) ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस समीक्षा के दौरान जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और नाले से गाद (कीचड़) निकालने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ-साथ क्षेत्र की बुनियादी ढांचागत सुविधाओं को और अधिक मजबूत किया जा सके।


