spot_img

Palghar : वाढवन ग्रीनफील्ड हाईवे मुआवजा घोटाले में तीन लोगों पर मामला दर्ज

Palghar: Case Registered Against Three Individuals in Wadhavan Greenfield Highway Compensation Scam

पालघर : (Palghar) वाढवन बंदरगाह (Wadhavan Port) से जुड़े ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना (Greenfield Highway project) के भूमि अधिग्रहण मुआवजे में ठगी का मामला सामने आया है। डहाणू तहसील के तवा गांव निवासी आदिवासी परिवार को मिलने वाले 2.93 करोड़ रुपये के मुआवजे में से 50.28 लाख रुपये हड़पने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज (First Information Report) किया गया है। पीड़ित किरण पालवा ने आरोप लगाया कि दलालों और बैंक से जुड़े लोगों ने नया खाता खुलवाने के बहाने उन्हें बोईसर बुलाया और बायोमेट्रिक व ओटीपी प्रक्रिया (biometric and OTP verification) पूरी कर रकम निकाल ली। बाद में खाते की जांच में लाखों रुपये गायब मिले। शिकायत के बाद बोईसर पुलिस ने तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Explore our articles