spot_img

Dharamsala : आईपीएल के फाइनल में पहुंचने पर आरसीबी के कप्तान ने कहा, यह टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं

Dharamsala: Upon reaching the IPL final, the RCB captain stated, "This team does not rely on any single player."

धर्मशाला : (Dharamsala) गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) (Royal Challengers Bangalore) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 (Indian Premier League (IPL) 2026) के क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 92 रनों से हराकर शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया। एचपीसीए स्टेडियम (HPCA Stadium) में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों के दम पर एकतरफा जीत दर्ज की।

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार (RCB captain Rajat Patidar) ने टीम की सामूहिक सफलता पर खुशी जताते हुए कहा,“मैं पहले भी कह चुका हूं कि यह टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। हर खिलाड़ी टीम के लिए योगदान दे रहा है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। विराट, वेंकी, बेथेल और सॉल्ट (Virat, Venky, Bethel, and Salt) जैसे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत दी, जिससे हमें मजबूत आधार मिला।”

रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने कप्तानी पारी खेलते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 93 रन ठोक दिए। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने मध्य ओवरों में मैच पूरी तरह आरसीबी की ओर मोड़ दिया।

पाटीदार ने कहा,“शुरुआत में मैं सिर्फ पिच को समझने और सही क्षेत्रों को चुनने की कोशिश कर रहा था लेकिन होल्डर पर पुल शॉट खेलने के बाद मुझे बल्लेबाजी की स्पष्टता मिल गई। इसके बाद मैंने सिर्फ मोमेंटम को अधिकतम करने पर ध्यान दिया।”

पडिक्कल ने दिखाई आक्रामक सोच

देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने 19 गेंदों में 30 रनों की तेज पारी खेली और टीम के निडर रवैये की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा,“लगातार दो वर्षों में फाइनल में पहुंचना बड़ी उपलब्धि है। हमने मैच से पहले आक्रामक शुरुआत करने की बात की थी और आज हमने वही किया। पहली गेंद से ही हमने दबाव बना दिया।”

पडिक्कल ने कप्तान की पारी को बताया खास

उन्होंने कहा, “मैं खासतौर पर रजत की तारीफ करना चाहूंगा। इतने बड़े मुकाबले में दबाव के बीच उनकी पारी अविश्वसनीय थी। उन्होंने आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया।”

दिनेश कार्तिक ने बल्लेबाजों के इरादे को सराहा

आरसीबी के अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने टीम की सकारात्मक मानसिकता की सराहना की। उन्होंने कहा,“शुरुआत से ही खिलाड़ियों का इरादा शानदार था। वेंकी, विराट और देवदत्त ने बेहतरीन शुरुआत दी और पूरी पारी में हमने आक्रामकता बनाए रखी। ऐसे बड़े मुकाबलों में कई टीमें रक्षात्मक हो जाती हैं, लेकिन हमने लगातार दबाव बनाए रखा।”

कार्तिक ने आगे कहा,“मैच से पहले विराट ने बॉडी लैंग्वेज की अहमियत पर बात की थी और आज टीम का रवैया शानदार था। हमने चैंपियन की तरह खेल दिखाया।”

मैच में बने कई बड़े रिकॉर्ड

इस मुकाबले में आरसीबी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए

254/5 आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना

आरसीबी ने इस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर 76/1 बनाया

विराट कोहली ने आईपीएल में छठी बार 600+ रन पूरे किए

2023 के बाद लगातार चौथे सीजन में विराट ने 600 से अधिक रन बनाए

भुवनेश्वर कुमार 26 विकेट के साथ पर्पल कैप की दौड़ में शीर्ष पर बने हुए हैं

क्रुणाल पांड्या इस सीजन 200+ रन और 10+ विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने

अब आरसीबी 31 मई को अहमदाबाद में आईपीएल 2026 (IPL 2026 final in Ahmedabad on May 31st) का फाइनल खेलेगी। टीम लगातार दूसरा खिताब जीतकर आईपीएल इतिहास में लगातार दो बार चैंपियन बनने वाली तीसरी टीम बनने की कोशिश करेगी।

New Delhi : कोल इंडिया में दो फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बिक्री पेशकश खुली

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार (Central Government) ने सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) (Coal India Limited) में अपनी...

Explore our articles