spot_img

Mumbai : ऑनलाइन लोन ऐप से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Mumbai: Gang Involved in Online Loan App Fraud Busted

मुंबई : (Mumbai) मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) ने ऑनलाइन लोन ऐप्स के जरिए नागरिकों का पर्सनल डेटा चोरी कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जबरन वसूली करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक पीड़ित को एपीके (APK) (hacking his mobile data using an APK file) फाइल के जरिए मोबाइल डेटा हैक करने की धमकी दी और ₹22,050 के मूल लोन को ब्याज सहित चुकाने के बावजूद, रिश्तेदारों में बदनामी का डर दिखाकर उसे 18 अलग-अलग ऐप्स से कुल ₹7,05,570 का लोन लेने और चुकाने पर मजबूर किया। लगातार मिल रही धमकियों और ‘वन टाइम सेटलमेंट’ (“one-time settlement”) के नाम पर अतिरिक्त पैसों की मांग से तंग आकर पीड़ित ने जब क्राइम ब्रांच से शिकायत की, तो पुलिस ने 25 मई 2026 को जाल बिछाकर सुदेश चंद्रकांत वाघरे, पवेश नारायण गोरीवले, प्रविण पांडुरंग जाधव, प्रविण सुखदेव थोरात, रवि मदनलाल जैवाल और वाल्मिकी गेनालाल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें अदालत ने 30 मई 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Explore our articles