spot_img

Mumbai : ऐश्वर्या राय के साथ कान्स रेड कार्पेट पर दिखीं आराध्या बच्चन

Mumbai: Aaradhya Bachchan Spotted on the Cannes Red Carpet with Aishwarya Rai

मुंबई : (Mumbai) ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ (Cannes Film Festival) 2026 में इस बार एक बेहद खास पल देखने को मिला, जब आराध्या बच्चन ने अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आधिकारिक तौर पर रेड कार्पेट डेब्यू किया। अब तक सिर्फ मां के साथ नजर आने वाली 14 वर्षीय आराध्या इस बार खुद आकर्षण का केंद्र बन गईं। लाल रंग के चमकदार गाउन में सजी आराध्या (Aaradhya) ने जैसे ही रेड कार्पेट पर कदम रखा, सभी कैमरे उनकी ओर घूम गए। सोशल मीडिया पर मां-बेटी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आराध्या पिछले कई वर्षों से कान्स में ऐश्वर्या के साथ दिखाई देती रही हैं, लेकिन पहली बार उन्होंने रेड कार्पेट पर आधिकारिक अंदाज में पोज दिए। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें “छोटी ऐश्वर्या” (Little Aishwarya) कहकर बुला रहे हैं। इस खास मौके पर ऐश्वर्या भी बेहद शाही अंदाज में नजर आईं और दोनों की जोड़ी ने पूरे इवेंट की लाइमलाइट लूट ली।

इससे पहले ऐश्वर्या ने डिजाइनर अमित अग्रवाल (Amit Aggarwal) द्वारा तैयार किए गए नीले रंग के खास गाउन में भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कान्स के दौरान उन्हें हॉलीवुड अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया।

गौरतलब है कि ऐश्वर्या पहली बार साल 2002 में फिल्म देवदास के प्रीमियर के लिए शाहरुख खान और निर्देशक संजय लीला भंसाली (Shah Rukh Khan and director Sanjay Leela Bhansali) के साथ कान्स पहुंची थीं। तब से लेकर आज तक वह इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में भारत का सबसे चर्चित चेहरा बनी हुई हैं।

Nepal : यूएमएल पार्टी पदाधिकारियों ने मांगा अध्यक्ष के पी शर्मा ओली का इस्तीफा

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (Unified Marxist-Leninist) (Unified Marxist-Leninist) में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली (former Prime Minister K.P. Sharma Oli)...

Explore our articles