
घरेलू सर्राफा बाजार में बढ़ी सोना-चांदी की चमक
नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों (sharp surge in the prices of gold and silver) में जोरदार तेजी दर्ज की गई। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोना 1,60,090 रुपये से 1,61,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार करता रहा, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,46,610 रुपये से 1,48,110 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।
राजधानी दिल्ली (In the capital, Delhi) में 24 कैरेट सोना 1,60,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिकता रहा। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,090 रुपये और 22 कैरेट का दाम 1,46,610 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
अहमदाबाद और पटना (Ahmedabad and Patna) में 24 कैरेट सोना 1,60,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,46,660 रुपये दर्ज किया गया। जयपुर और लखनऊ (Jaipur and Lucknow) में 24 कैरेट सोना 1,60,240 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,46,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता रहा।
चेन्नई (Chennai) में सोने की कीमत सबसे ऊंचे स्तर पर रही। यहां 24 कैरेट सोना 1,61,680 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,48,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
चांदी में भी तेजी बनी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi bullion market) में चांदी का भाव बढ़कर 2,85,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण कीमती धातुओं में तेजी का रुख कायम है।


