
मुंबई/लंदन : (Mumbai/London) महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वेयर पर धूम मचाने के बाद, अब महाराष्ट्र पर्यटन विभाग का ‘अद्वितीय महाराष्ट्र’ अभियान (Maharashtra Tourism Department’s ‘Unique Maharashtra’ campaign) लंदन की बसों पर अपनी खास छाप छोड़ रहा है। लंदन में रहने वाले एक मराठी युवक द्वारा सोशल मीडिया पर “कुठे पोचला महाराष्ट्र माझा” (“Kuthe Pochla Maharashtra Majha?”) (मेरा महाराष्ट्र कहाँ तक पहुँच गया) टैगलाइन के साथ साझा की गई एक भावुक पोस्ट और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने दुनियाभर में बसे मराठी समुदाय का दिल जीत लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार और पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई (Chief Minister Devendra Fadnavis, Deputy Chief Minister Eknath Shinde, Sunetra Pawar, and Tourism Minister Shambhuraj Desai) के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस वैश्विक अभियान का उद्देश्य राज्य के ऐतिहासिक किलों, सह्याद्री पर्वत श्रृंखलाओं, कोंकण के समुद्र तटों और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के सामने पेश करना है। इस अभियान की सफलता पर गर्व जताते हुए पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि विदेशी धरती पर मिल रही यह भावुक प्रतिक्रिया इस बात का प्रमाण है कि महाराष्ट्र की विरासत अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रही है।


