spot_img

Mumbai : फिटनेस अवतार में दिखे सलमान खान

Mumbai: Salman Khan Spotted in a Fitness Avatar

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Bollywood superstar Salman Khan) एक बार फिर अपने फिटनेस अवतार को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक नई तस्वीर शेयर की, जिसमें वह दमदार फिजिक और चिज़ल्ड एब्स (physique and chiseled abs) फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर सामने आते ही फैंस ने उनकी फिटनेस और स्टाइल की जमकर तारीफ शुरू कर दी। सलमान लंबे समय से अपनी शानदार बॉडी और फिटनेस रूटीन के लिए जाने जाते हैं और अक्सर अपने वर्कआउट की झलक प्रशंसकों के साथ शेयर करते रहते हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में सलमान सोफे पर रिलैक्स अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने एक दिलचस्प कैप्शन भी लिखा। अभिनेता ने लिखा, “मैं, खुद और सिर्फ मैं… अपने आप के साथ रहने के दो तरीके होते हैं, अलोन और लोनली। अलोन मतलब अपनी पसंद से अकेले रहना, और लोनली मतलब जब कोई आपके साथ रहना ही ना चाहे… अब इसके आगे आपको खुद समझना है कि क्या करना चाहिए।” सलमान का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान (Salman Khan) अपनी अगली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की तैयारी में जुटे हुए हैं। सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। फिल्म को बहादुरी, बलिदान और जज़्बे की कहानी बताया जा रहा है। इसमें अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह (Actress Chitrangada Singh) भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Fatehabad : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

फतेहाबाद : (Fatehabad) ऑनलाइन दवा बिक्री, भारी डिस्काउंट और दवा कारोबार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के विरोध में 20 मई को जिलेभर के मेडिकल...

Explore our articles