spot_img

Mumbai : 147 गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स’ को खत्म करेगी बीएमसी

Mumbai: BMC to Eliminate 147 'Garbage Vulnerable Points'

मुंबई : (Mumbai) मुंबई मनपा (Brihanmumbai Municipal Corporation) (BMC) ने शहर भर में चिन्हित किए गए 147 गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स (Garbage Vulnerable Points) को खत्म करने की योजना बनाई है। इसमें भीड़भाड़ वाली जगहों पर बिना अनुमति डंपिंग स्पॉट और इनफॉर्मल बस्तियों के किनारे कचरे के ढेर शामिल हैं।

मुंबई मनपा ने फैसला किया है कि वार्ड-बेस्ड एक्शन प्लान के ज़रिए इनसे निपटा जाएगा। इसमें कचार इकट्ठा की सेवा बढ़ाना, निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे (CCTV cameras) लगाना और लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने वाले जागरूकता अभियान चलाना शामिल हैं। हर दिन, शहर में 7,000 मीट्रिक टन से ज़्यादा कचरा निकाला जाता है। इसमें से एक बड़ा हिस्सा गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स से इकट्ठा किया जाता है। , यहां के रहवासी और पैदल चलने वाले लोग कचरा डालते हैं। आम तौर पर ये मार्केट या ऐसी बस्तियों में होते हैं जहां ज़्यादा लोग आते-जाते हैं,। जहां कचरा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंच पाती हैं। इससे संबंधित विभाग और और लोगों को परेशानी होती है। क्योंकि यहां कीड़े-मकोड़ों और बदबू फैलाली है। लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

26 वार्ड के अधिकारियों ने चेंबूर, माहुल, देवनार, दादर और मालवानी में सबसे ज़्यादा 147 जगहों की पहचान की है। सबसे ज़्यादा 37 गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स वेस्ट वार्ड में पाए गए हैं। इनमें छेड़ा नगर, चेंबूर और तिलक नगर जैसे इलाके शामिल हैं,। इसके बाद पी/नॉर्थ वार्ड में 12 स्पॉट हैं. इनमें मालाड और मालवानी इलाके शामिल हैं,। जी/नॉर्थ वार्ड (दादर, धारावी) और एन वार्ड (घाटकोपर) में 10 और एम/ईस्ट (देवनार, मानखुर्द) और एफ/नॉर्थ (माटुंगा, सायन, वडाला) में 9 गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स हैं। मुंबई मनपा ने वार्ड स्तर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट स्टाफ को गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स को खत्म करने के लिए उपाय करने का निर्देश दिया है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर किरण दिघावकर (Kiran Dighavkar, Deputy Municipal Commissioner of the Solid Waste Management Department) के अनुसार, ज़्यादातर गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स पुरानी डंपिंग साइट हैं, जहां लोग नियमित कचरा डालते रहे हैं।

Fatehabad : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

फतेहाबाद : (Fatehabad) ऑनलाइन दवा बिक्री, भारी डिस्काउंट और दवा कारोबार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के विरोध में 20 मई को जिलेभर के मेडिकल...

Explore our articles