spot_img

New Delhi : नहीं थमा घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट का सिलसिला, सोना और चांदी की घटी कीमत

New Delhi: Decline Continues in Domestic Bullion Market; Gold and Silver Prices Fall

साप्ताहिक आधार पर 6,540 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ सोना
नई दिल्ली : (New Delhi)
घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में गिरावट का दौर जारी है। देश में चेन्नई को छोड़ कर ज्यादातर सर्राफा बाजार (bullion markets) में सोना आज 890 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 970 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। चेन्नई में सोने के भाव में आज 140 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 160 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की मामूली कमजोरी दर्ज की गई है। सोना की तरह ही चांदी के भाव में आज के कारोबार के दौरान 9,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर सोने की कीमत में आई कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में 24 कैरेट सोना आज 1,56,930 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,43,850 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह, चांदी के भाव में भी आज लगातार तीसरे दिन कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi bullion market) में 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

साप्ताहिक आधार पर देखें तो पिछले सप्ताह के कारोबार में सोना और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 6,540 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की मजबूती आ गई। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 6,470 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। चांदी के भाव में भी लगातार तीन दिन की गिरावट के बावजूद पिछले सप्ताह के कारोबार में उछाल दर्ज की गई। इस उछाल के कारण चांदी सप्ताहिक आधार पर 5 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,57,080 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,56,930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,56,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,56,930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,43,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,57,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,43,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,57,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,56,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,43,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles