spot_img

Patna : ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के बीच बरसाई गोलियां

Patna: Shots Fired Amidst Blackout Mock Drill

पटना : (Patna) राजधानी पटना (state capital, Patna) में सिविल डिफेंस की ब्लैकआउट मॉक ड्रिल (Civil Defense blackout mock drill) के दौरान अपराधियों ने गुरुवार रात बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुसल्लेपुर हाट सब्जी मंडी (Musallehpur Hat vegetable market) में एक मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। अंधेरे का फायदा उठाकर पहुंचे बदमाश वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने कारोबारी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान टिकिया टोली निवासी नेपाली साव के 35 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है, जो मुसल्लेपुर हाट में मसालों का कारोबार करते थे।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस अधीक्षक (पटना पूर्वी) परिचय कुमार और पटना सिटी के अपर पुलिस अधीक्षक राजकिशोर सिंह (City Superintendent of Police (Patna East), Parichay Kumar, and Additional Superintendent of Police (Patna City), Rajkishore Singh) मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए हैं।

सिविल डिफेंस का चल रहा था पूर्वाभ्यास
सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि घटना उस समय हुई जब शहर में सिविल डिफेंस का ब्लैकआउट पूर्वाभ्यास चल रहा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर पिंटू कुमार को बेहद करीब से गोली मार दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

Explore our articles