spot_img

New Delhi : आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: जसप्रीत बुमराह नंबर-1 गेंदबाज बरकरार, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल टॉप-10 में

New Delhi: ICC Test Rankings: Jasprit Bumrah Retains No. 1 Spot Among Bowlers; Yashasvi Jaiswal and Shubman Gill Enter Top 10

नई दिल्ली : (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) (आईसीसी) द्वारा बुधवार को जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Indian fast bowler Jasprit Bumrah) ने गेंदबाजों की सूची में अपना नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है। वहीं बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के युवा सितारे यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल टॉप-10 में शामिल हैं।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट 880 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। भारत के यशस्वी जायसवाल 750 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं, जबकि शुभमन गिल (Shubman Gill) एक स्थान की छलांग लगाकर नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। गिल के खाते में 730 रेटिंग अंक हैं।

बल्लेबाजों की सूची में जो रूट के बाद इंग्लैंड के हैरी ब्रूक दूसरे, ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड तीसरे और स्टीव स्मिथ चौथे स्थान पर हैं।

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने 2026 में अभी तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) (World Test Championship) का कोई मुकाबला नहीं खेला है। टीम इंडिया ने आखिरी टेस्ट सीरीज नवंबर में घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी।

गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह 879 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम हैं। भारतीय गेंदबाजों में उनके बाद मोहम्मद सिराज 12वें स्थान पर हैं। वहीं रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव क्रमशः 14वें और 15वें स्थान पर मौजूद हैं।

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (Australia’s Mitchell Starc) दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के मैट हेनरी तीसरे स्थान पर काबिज हैं। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस चौथे स्थान पर हैं।

Mumbai : कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘नो एंट्री-2’ में दिखेगी शाहिद कपूर और वरुण धवन की जोड़ी

मुंबई : (Mumbai) निर्देशक अनीस बज्मी (director Anees Bazmee) की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'नो एंट्री' (director Anees Bazmee) के सीक्वल 'नो एंट्री 2' को...

Explore our articles