spot_img

Lucknow : प्रतीक यादव के निधन से मैं और पूरा परिवार दुखी : अखिलेश यादव

Lucknow: "My entire family and I are deeply saddened by Prateek Yadav's passing": Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव केजीएमयू पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे
लखनऊ : (Lucknow)
समाजवादी पार्टी (सपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (National President and former Chief Minister Akhilesh Yadav) बुधवार काे छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन से बेहद दुखी हैं। वे केजीएमयू स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां प्रतीक यादव का पाेस्र्टमार्टम किया जा रहा था। सपा प्रमुख ने यहां गमगीन परिवारीजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली।

पोस्टमार्टम हाउस से निकलने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रतीक यादव आज हमारे बीच नहीं हैं। यह हम सभी के लिए बहुत दुखद पल है। वे बचपन से ही वे जीवन में आगे बढ़ना चाहते थे और स्वास्थ्य के प्रति सजग थे। वे अपनी मेहनत से कुछ करना चाहते थे। बहुत दुखद कि वे हमारे बीच नहीं हैं।

एक सवाल के जवाब में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लगभग दो माह पूर्व मेरी प्रतीक से मुलाकात हुई थी। उस समय भी उनसे मैंने यही कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो और अपने कारोबार को आगे बढ़ाओ।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कभी-कभी कारोबार में नुकसान होने से आदमी बहुत टूट जाता है। उल्लेखनीय है कि प्रतीक यादव अपनी पत्नी अपर्णा यादव से काफी समय से खुश नहीं थे और दोनों के बीच कुछ परेशानियां चल रही थी। पूर्व में प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर तलाक लेने की बात कही थी। कुछ समय पूर्व यह भी चर्चा हुई थी कि अपर्णा यादव (Aparna Yadav) सामाजिक कार्यों में ज़्यादा दिखती हैं और घर के कार्यक्रम में कम दिखती हैं। कई प्रोग्राम में अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के अलग-अलग अकेले फोटो में दिखाई दिए थे ।

मौजूदा में अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) में सक्रिय हैं। उनके पति प्रतीक यादव के अचानक निधन से नेताजी का परिवार को गहरा सदमा लगा है।

Mumbai : आरबीआई ने मुंबई के सर्वोदय को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस किया रद्द

मुंबई : (Mumbai) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) (Reserve Bank of India) ने मुंबई स्थित सर्वोदय को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द (Sarvodaya Co-operative...

Explore our articles