spot_img

Bahraich : बच्चे का सिर कटा शव मिलने से सनसनी, मौके पर पहुंचे एसपी समेत कई अफसर

Bahraich: Sensation as Decapitated Body of Child Found; SP and Several Officers Arrive at the Scene

बहराइच : (Bahraich) उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र (Kaiserganj police station area of ​​Bahraich district, Uttar Pradesh) में बुधशार काे ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के दयाल पुरवा में झाड़ियों में सात वर्षीय मासूम का सिर कटा शव मिला है। मृतक नाबालिग के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही में जुट गई है। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह (Ayush Vikram) ने मुआयना किया है। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य संकलन में जुटी है।

दयालपुरवा के लक्ष्मण निषाद का नाबालिग पुत्र मंगलवार को रात में पड़ोस के एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। रात में वह घर नहीं वापस आया,बेटे के वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी बेटा नहीं मिला। बुधवार प्रातः घर से करीब आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में उसका सिर कटा शव पड़ा मिला।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, सीओ कैसरगंज धीरेंद्र श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष राजेश शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। आलाधिकारियों ने वारदात के सम्बन्ध में परिजनों से विवरण प्राप्त किया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव (SP Vishwajeet Srivastava) ने बताया कि मृतक के परिजनों के प्रार्थना पत्र पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य संकलन में लगाया गया है। कहा कि वारदात में शामिल आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Explore our articles