
नई दिल्ली : (New Delhi) सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) (SRH) के कप्तान पैट कमिंस पर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) (GT) के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मुकाबले में धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह मुकाबला इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (IPL) 2026 का 56वां मैच था, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।
आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत न्यूनतम ओवर गति से जुड़े नियमों के उल्लंघन के कारण यह कार्रवाई की गई। चूंकि इस सीजन में यह सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का पहला ओवर-रेट अपराध था, इसलिए कप्तान पैट कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के हाथों 82 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद की पूरी टीम 14.5 ओवर में सिर्फ 86 रन पर सिमट गई।
गुजरात की शुरुआत खराब रही थी। कप्तान शुभमन गिल (captain Shubman Gill) 5 रन और जोस बटलर 7 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए थे। इसके बाद साई सुदर्शन ने 61 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की अहम पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने पहले ही ओवर में ट्रैविस हेड को शून्य पर आउट कर बड़ा झटका दिया। इसके बाद कगिसो रबाडा ने घातक गेंदबाजी करते हुए शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया। हैदराबाद की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।
गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने 28 रन देकर 3 विकेट लिए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं जेसन होल्डर और प्रसिद्ध कृष्णा (Jason Holder and Prasidh Krishna) ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके। इस जीत के साथ शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।


