spot_img

Guwahati : असम के लिए लगभग दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं : नितिन गडकरी

Guwahati: Projects Worth Approximately ₹2 Lakh Crore for Assam: Nitin Gadkari

गुवाहाटी : (Guwahati) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी (Union Minister for Road Transport and Highways, Nitin Gadkari) ने आज यहां कहा कि असम में लगभग दो लाख करोड़ रुपये की आधारभूत संरचना परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार राज्य के लोगों के भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरेगी और विकास की गति को और तेज करेगी।

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे गडकरी ने संवाददाताओं से कहा कि असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और केंद्र सरकार असम को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय की ओर से ही लगभग दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की योजना तैयार की जा रही हैं। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क संपर्क, परिवहन व्यवस्था और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) (NDA) की सरकार लगातार तीसरी बार असम में सत्ता संभालने जा रही है। डॉ. हिमंत बिस्व सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले भाजपा और एनडीए विधायक दल की बैठक में हिमंत बिस्व सरमा को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। बैठक में असम गण परिषद तथा बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट सहित सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण से पहले सरमा ने घोषणा की कि रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोड़ो तथा अजंता नेओग मंत्री पद की शपथ लेंगे। साथ ही रंजीत दास (Ranjit Das) को असम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

Washington : पाकिस्तान ने ईरानी सैन्य विमानों को अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए पनाह दी

वाशिंगटन : (Washington) अमेरिका और ईरान (United States and Iran) के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान ने युद्ध में ईरान की अपरोक्ष...

Explore our articles