spot_img
Home latest Panaji : फर्जी पासपोर्ट पर यात्रा करने के आरोप में अफगान नागरिक...

Panaji : फर्जी पासपोर्ट पर यात्रा करने के आरोप में अफगान नागरिक गिरफ्तार

0
29
Panaji: Afghan National Arrested for Traveling on Fake Passport

पणजी : (Panaji) खुद को भारतीय नागरिक बताकर फर्जी पासपोर्ट पर यात्रा करने के आरोप में एक अफगान नागरिक को गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे (Goa’s Dabolim Airport) पर गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान दिवराज हिरो (Divraj Hiro) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अफगानिस्तान के कंधार का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली में रह रहा था। उसे रविवार तड़के हवाई अड्डे की अप्रवासन जांच चौकी पर यात्रा दस्तावेजों में विसंगतियां पाए जाने के बाद पकड़ा गया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी हाल ही में रूस से बहरीन होते हुए गोवा (Goa from Russia via Bahrain) पहुंचा था। उसके पास से अनिल शुक्ला के नाम से धोखाधड़ी से बनवाया गया भारतीय पासपोर्ट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसे दिल्ली का निवासी दिखाया गया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने इससे पहले सुरेश आहूजा बनकर एक अन्य भारतीय पासपोर्ट हासिल किया था।