spot_img
Home Chennai Chennai : तमिलनाडु में 17वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू

Chennai : तमिलनाडु में 17वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू

0
43
Chennai: First Session of the 17th Tamil Nadu Legislative Assembly Begins

चेन्नई : (Chennai) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Assembly elections) के बाद राज्य में नई सरकार का गठन हाे गया है। साेमवार सुबह 9:30 बजे से 17वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू हाे गया। प्रोटेम स्पीकर ने विधानसभा के सदस्याें काे शपथ दिलायी।

दरअसल, विधानसभा चुनाव परिणामाें के बाद त्रिशंकु की स्थिति बन गई थी। राज्य में पहली बार चुनाव लड़कर 108 सीटें जीतने वाली तमिलग वेट्ट्री कझगम (Tamilaga Vettri Kazhagam) (TVK) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। इस पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress), कम्युनिस्ट दलों, विदुतलाई चिरुथाइगल कच्छि (TCK) और भारतीय संघ मुस्लिम लीग के समर्थन से सरकार बनाई है। रविवार काे जोसेफ विजय (Joseph Vijay) ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ सेंगोट्टैयन, आदव अर्जुना, एन. आनंद सहित नाै मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली। इसके बाद शाम टीवीके नेता एमवी करुप्पैया को विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष (Pro-tem Speaker) चुना गया।

राज्य में टीवीके की सरकार बनने के बाद आज सुबह पहली विधानसभा की बैठक शुरू हाे गई। प्राेटेम स्पीकर मुख्यमंत्री विजय (Chief Minister Vijay) सहित सभी सदस्याें काे शपथ ग्रहण कराएंगे। आज के सत्र में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम विधायकों का एक समूह एदप्पाड़ी के. पलनीस्वामी के नेतृत्व में और दूसरा समूह एस. पी. वेलुमानी (S.P. Velumani) के नेतृत्व में विधानसभा पहुंचा। इसके बाद एआईएडीएमके विधायक दल का नेता काे लेकर अटकलें लग रही हैं।