
ढाका : (Dhaka) ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे बांग्लादेश और पाकिस्तान (Bangladesh and Pakistan at the Sher-e-Bangla National Stadium in Dhaka) के बीच पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन लंच तक मेजबान बांग्लादेश ने 7 विकेट पर 380 रन बना लिए हैं। अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (Veteran batsman Mushfiqur Rahim) 71 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बास ने 4 विकेट लिए।
पाकिस्तान को उम्मीद थी कि दूसरे दिन शनिवार को नई गेंद से शुरुआती विकेट निकालकर वह मैच में वापसी करेगा, लेकिन मुशफिकुर रहीम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। गर्म और उमस भरे मौसम में उन्होंने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के गेंदबाजों को ज्यादा सफलता हासिल नहीं करने दी। दूसरे दिन सुबह के सत्र में बांग्लादेश ने 79 रन जोड़े। पाकिस्तान के लिए केवल मोहम्मद अब्बास ही प्रभाव छोड़ सके, जिन्होंने लिटन दास, मेहदी हसन मिराज और ताइजुल इस्लाम के विकेट हासिल किए।


