spot_img

Shimla : सात माह बाद गुलजार होगा शिमला का रनवे

Shimla: Runway Set to Buzz with Activity After Seven Months

शिमला : (Shimla) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla—the capital of Himachal Pradesh) सात महीने बाद एक बार फिर हवाई मार्ग से देश के प्रमुख शहरों से जुड़ने जा रही है। 10 मई से जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से दिल्ली और धर्मशाला के लिए (regular flight services to Delhi and Dharamshala will resume from Jubbarhatti Airport) नियमित विमान सेवाएं बहाल होंगी। समर सीजन के बीच उड़ानें शुरू होने से पर्यटन उद्योग, होटल कारोबार और यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

एलायंस एयर दिल्ली-शिमला रूट पर मंगलवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन तथा शिमला-धर्मशाला रूट (Delhi-Shimla route six days a week) पर मंगलवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन उड़ानें संचालित करेगी। दिल्ली से शिमला की यात्रा करीब 1 घंटा 15 मिनट और शिमला से धर्मशाला का सफर महज 50 मिनट में पूरा होगा।

यात्री किराए में लगभग दोगुना इजाफा
हालांकि इस बार यात्रियों को पहले की तुलना में काफी अधिक किराया चुकाना पड़ेगा। दिल्ली-शिमला रूट पर किराया करीब 4,500 रुपये से बढ़कर 7,441 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि कुछ सीटों का किराया 27,118 रुपये तक रखा गया है। वहीं शिमला-धर्मशाला रूट पर किराया 2,100 रुपये से बढ़कर 4,125 रुपये हो गया है और कुछ सीटों के लिए यह 18,348 रुपये तक पहुंच रहा है।

हवाई सेवाएं पिछले वर्ष 2 नवंबर 2025 से बंद थीं। दरअसल, 25 सितंबर 2025 को एलायंस एयर और हिमाचल प्रदेश सरकार के बीच हुआ संचालन समझौता समाप्त होने के बाद उड़ानें रोक दी गई थीं। लंबे इंतजार के बाद सेवाएं बहाल होने से गर्मियों में बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों को फायदा मिलेगा।

एटीआर-42 (600) विमान भड़ेगा उड़ान
इन रूटों पर एटीआर-42 (600) विमान संचालित होगा। तकनीकी रूप से 48 सीटों वाले इस विमान में जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के छोटे रनवे और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण शिमला से उड़ान भरते समय केवल 24 से 28 यात्री ही सफर कर सकेंगे।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण शिमला के निदेशक सतीश कुमार ने बताया (Director of the Airports Authority of India (AAI) in Shimla) कि डीजीसीए से 10 से 20 मई तक का स्वीकृत शेड्यूल मिल चुका है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहली फ्लाइट के शिमला पहुंचने पर वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत किया जाएगा।

Explore our articles