spot_img

New Delhi : देश के अगले सीडीएस होंगे लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, केंद्र की मंजूरी

New Delhi: Lieutenant General NS Raja Subramani to be the Country's Next CDS; Centre Gives Approval

रक्षा मंत्रालय में सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी काम करेंगे
नई दिल्ली : (New Delhi)
केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (Lieutenant General NS Raja Subramani) को देश का अगला रक्षा प्रमुख नियुक्त किया है। मौजूदा चीफ डिफेंस आफ स्टाफ (Chief of Defence Staff) (CDS) जनरल अनिल चौहान (General Anil Chauhan) का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है। वे 30 मई को जनरल अनिल चौहान की जगह लेंगे और रक्षा मंत्रालय में सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी काम करेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 1 सितंबर, 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार हैं। इससे पहले वे 1 जुलाई, 2024 से 31 जुलाई, 2025 तक सेना के उप प्रमुख और मार्च, 2023 से जून 2024 तक केंद्रीय कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे। उन्होंने 39 वर्षों की विशिष्ट सेवा के बाद 31 जुलाई, 2025 को सेना से सेवानिवृत्ति ली थी। उन्होंने सेंट्रल कमांड के जीओसी के रूप में भी कार्य किया है। लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि अपनी लंबी सैन्य सेवा और प्रमुख पदों पर रहने के लिए जाने जाते हैं।

केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2020 को तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (CDS) का पद सृजित किया था। इसके बाद जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) भारत के पहले सीडीएस बने थे। उनका कार्यकाल 1 जनवरी, 2020 से 8 दिसंबर, 2021 तक रहा था। केरल के कुन्नूर में 8 दिसंबर को एक दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया था। इसके बाद 9 दिसंबर, 2021 से 29 सितंबर 2022 तक यह पद रिक्त रहा।

जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को दूसरे सीडीएस के रूप में 30 सितंबर, 2022 को नियुक्त किया गया। उनका कार्यकाल 30 मई 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद अब तीसरे सीडीएस के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को यह अहम जिम्मेवारी दी गई है।

New Delhi : फीफा वर्ल्ड कप 2026 उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देंगी नोरा फतेही

नई दिल्ली : (New Delhi) बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही (Bollywood actress Nora Fatehi) फीफा वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देती नजर...

Explore our articles