spot_img
Home Chennai Chennai : एक्टर विजय होंगे तमिलनाडु के सीएम

Chennai : एक्टर विजय होंगे तमिलनाडु के सीएम

0
38
Chennai: Actor Vijay to Become Tamil Nadu's Chief Minister

चेन्नई : (Chennai) तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी राजनीतिक सस्पेंस खत्म हो गया है। TVK चीफ और एक्टर विजय (TVK Chief and actor Vijay) मुख्यमंत्री बनेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर. (Governor Rajendra Vishwanath Arlekar) ने विजय को सरकार बनाने की मंजूरी दे दी है। विजय कल CM पद की शपथ ले सकते हैं। विजय ने शुक्रवार को लोकभवन में लगातार तीसरे दिन राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने राज्यपाल को TVK, कांग्रेस, CPI, CPI(M) और VCK के कुल 118 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Assembly elections) में TVK ने 234 में से 108 सीटें जीती हैं। इनमें दो सीटों पर विजय जीते हैं। उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। ऐसे में कुल विधायक 107 हैं। कांग्रेस के 5 और CPI, CPI(M), VCK के 2-2 विधायकों के समर्थन से TVK ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है।